पटेल की जयंती पर दौड़ा सिमडेगा
Updated at : 01 Nov 2016 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. दौड़ में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की ली शपथ सिमडेगा : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों के अलावा प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. दौड़ में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की ली शपथ
सिमडेगा : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों के अलावा प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, खिलाड़ियों सहित काफी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया.रन फॉर यूनिटी की शुरुआत सिमडेगा कॉलेज परिसर से की गयी. इसकी शुरुआत विधायक विमला प्रधान ने हरी झंडी दिखा की. रन फॉर यूनिटी में शामिल लोग भुट्टीटोली, मुख्य पथ व झूलन सिंह चौक होते हुए अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचे. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम से पूर्व सरदार वल्लभ भाई पटेल की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला गया. इस मौके पर विधायक विमला प्रधान, उपायुक्त विजय कुमार सिंह व एसपी राजीव रंजन सिंह,डीडीसी विजय कुमार मुंजनी, एसडीओ दिलेश्वर महतो, नगर परिषद अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, एएसपी निर्मल गोप, एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, डीएसपी प्रदीप कुमार उरांव, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी हीरा चौधरी, सीओ प्रदीप कुमार सिंह, मनोज कोनबेगी, शिक्षक वाइके पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे.
एकता व अखंडता की शपथ ली गयी: कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाये रखने की शपथ ली गयी. विधायक विमला प्रधान ने लोगों को शपथ दिलायी.
पुरस्कृत किये गये प्रतिभागी : रन ऑफ यूनिटी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार की भी घोषणा की गयी थी. 30 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागियों में रोशन केरकेट्टा को प्रथम, पवन केरकेट्टा को द्वितीय, अलरीक टोप्पो को तृतीय, नीरज बड़ाइक को चतुर्थ एवं दोमनिक तिग्गा को पंचम पुरस्कार के रूप में नकद राशि दी गयी. वहीं 30 वर्ष से ऊपर की उम्र के प्रतिभागियों प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मोमेंटो देकर एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया.
देश की सुरक्षा में योगदान दें : विमला
विधायक विमला प्रधान ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस तरह देश की सेवा की और देश को एकता की सूत्र में बांधा, उसी प्रकार हमें एकता का परिचय देते हुए देश की सुरक्षा में योगदान देना चाहिए. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने जय जवान जय किसान का नारा देते हुए कहा कि किसान हमें अनाज देंते है और जवान देश और देशवासियों की रक्षा करतें हैं. जिस तरह किसान और जवान हमारे लिए इतनी मेहनत करते हैं, उसी तरह हमें देश की एकता के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लेना चाहिए. शहीदों की ही देन है कि आज हम अमन और चैन से हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




