एक ही परिवार के तीन गिरफ्तार

Updated at : 26 Oct 2016 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही परिवार के तीन गिरफ्तार

सिमडेगा : जमीन विवाद में सोमवार को केरसई में हुए हत्याकांड में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, केरसई के बागडेगा में जमीन विवाद में बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की टांगी से मार कर हत्या कर दी थी. घटना में बड़ भाई भी […]

विज्ञापन
सिमडेगा : जमीन विवाद में सोमवार को केरसई में हुए हत्याकांड में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, केरसई के बागडेगा में जमीन विवाद में बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की टांगी से मार कर हत्या कर दी थी. घटना में बड़ भाई भी घायल हुआ था.
उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर, घटना में छानबीन करने के बाद पुलिस ने आज हत्याकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये लोगों में नोलेव टोप्पो, भारजोय टोप्पो तथा मुकुट टोप्पो हैं.
उक्त मामले में डीसीपी प्रदीप उरांव ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि रविवार को ही नोवेल टोप्पो, भारजोय टोप्पो तथा मुकुट टोप्पो ने नेलशन टोप्पो की हत्या कर दी थी. सोमवार को भदरा जंगल के पास नेलशन टोप्पो का शव बरामद किया गया. श्री उरांव ने बताया कि जमीन विवाद में ही उक्त हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola