बीपीएल परिवार को मुफ्त एलपीजी
Updated at : 26 Oct 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सफेद राशन कार्ड निर्माण योजना एवं धान अधिप्राप्ति योजना की जानकारी उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने दी. उपायुक्त प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना की जानकारी देते हुए कहा कि योजना के तहत सभी बीपीएल परिवार को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन दिये जायेंगे. योजना […]
विज्ञापन
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सफेद राशन कार्ड निर्माण योजना एवं धान अधिप्राप्ति योजना की जानकारी उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने दी. उपायुक्त प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना की जानकारी देते हुए कहा कि योजना के तहत सभी बीपीएल परिवार को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन दिये जायेंगे. योजना का कार्यान्वयन भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा द्वारा एलपीजी वितरण केंद्र के माध्यम से होगा.
इस योजना के तहत लाभुकों को किसी प्रकार का व्यय नहीं करना होगा. भारत सरकार द्वारा प्राप्त 1600 की सहायता राशि से सिलिंडर डिपोजिट, कनेक्शन पाइप दिये जायेंगे. राज्य सरकार द्वारा प्राप्त 1500 की सहायता राशि से प्रथम रिफिल का मूल्य वहन किया जायेगा.
इच्छुक आवेदक संबंधित प्रखंड के एलपीजी गैस वितरक से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में इस योजना के तहत 6.6 लाख लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन देने का लक्ष्य है. सफेद राशन कार्ड निर्माण योजना की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अनाच्छादित परिवारों का सफेद राशन कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा.
लाभुक परिवारों का चयन स्व घोषित पत्र एवं पारिवारिक विवरण के आधार पर किया जायेगा. सफेद कार्ड बनाने के लिए आवासीय प्रमाण पत्र भी जमा करना आवश्यक होगा. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग सफेद कार्ड बना कर योजना का लाभ उठा सकते हैं.
उपायुक्त श्री सिंह ने धान अधिप्राप्ति योजना की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को उनके धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध कराने के लिए धान अधिप्राप्ति का काम दिसंबर माह से पूर्ण रूप से कंप्यूटरीकृत प्रणाली से किया जायेगा. धान की बिक्री पंजीकृत किसान ही कर सकते हैं.
किसानों के पंजीयन के लिए फार्म वितरण एवं सत्यापन का कार्य सभी अंंचल कार्यालय के माध्यम से कराया जा रहा है. किसान अपना रजिस्ट्रेशन 31 अक्तूबर तक करा सकते हैं. इस अवसर पर डीडीसी विजय कुमार मुंजनी, डीएसओ कुमार मयंक भूषण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




