दुर्गा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
Updated at : 13 Oct 2016 11:32 PM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा़ : तामड़ा में दुर्गा पूजा के अवसर पर रंगारंग नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कार्यक्रम का उदघाटन किया. कार्यक्रम के रांची से आये पवन-पंकज म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : तामड़ा में दुर्गा पूजा के अवसर पर रंगारंग नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे.
उन्होंने कार्यक्रम का उदघाटन किया. कार्यक्रम के रांची से आये पवन-पंकज म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया. पवन, पंकज, बुधमन सन्यासी, मंजू, बेबी, कोबरा व अनूप आदि ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किये.
मुख्य अतिथि राजेश सिंह ने कहा कि दशहरा का पर्व भाइचारगी का संदेश देता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक केसरी, उपाध्यक्ष मनोज केसरी, संरक्षक जितेंद्र पुरी, अनूप, राजू बैठा, रोहित पाठक, छोटू केसरी, अनूप बैठा, अशोक केसरी, राजू केसरी, घनश्याम मेहर, नरेश बड़ाइक, विद्या बड़ाइक व अशोक मेहर के अलावा अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




