बानो : श्रद्धालुओं ने लगाये भक्ति के सागर में गोते

Updated at : 07 Oct 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
बानो : श्रद्धालुओं ने लगाये भक्ति के सागर में गोते

बानो़ : प्रखंड के केतुंगधाम में दो दिवसीय अघोर यज्ञ का शुभारंभ हुआ. पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें 101 महिलाएं शामिल हुई. देवनदी से जल उठा कर महिलाएं क्षेत्र भ्रमण करती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित की गयी. दूसरे दिन यज्ञ हुआ. पुरी के अाचार्य प्रशांत […]

विज्ञापन
बानो़ : प्रखंड के केतुंगधाम में दो दिवसीय अघोर यज्ञ का शुभारंभ हुआ. पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें 101 महिलाएं शामिल हुई. देवनदी से जल उठा कर महिलाएं क्षेत्र भ्रमण करती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित की गयी.
दूसरे दिन यज्ञ हुआ. पुरी के अाचार्य प्रशांत कुमार ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर की उपासना से आत्मिक शांति मिलती है. प्रवचन के बाद भंडारा लगा, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन को सफल बनाने मे बचास्पति पूर्णचंद मिश्र, देवशंकर गोस्वामी, कृष्णा सिंह व अभय गोस्वामी के अलावा अन्य लोगों की अहम भूमिका सराहनीय रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola