वीर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 23 Sep 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
वीर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

सिमडेगा़ : उड़ी में आतंकवादी हमले में शहीद हुए 18 वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. शहरी क्षेत्र के महावीर चौक पर जैन सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. लोगों ने कैंडल जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. लोगों ने पाकिस्तानी झंडा भी जलाया और पाकिस्तान विरोधी नारे […]

विज्ञापन
सिमडेगा़ : उड़ी में आतंकवादी हमले में शहीद हुए 18 वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. शहरी क्षेत्र के महावीर चौक पर जैन सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया.
लोगों ने कैंडल जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. लोगों ने पाकिस्तानी झंडा भी जलाया और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये. इस अवसर पर अशोक जैन, योगेंद्र रोहिल्ला, प्रीतम जैन, नवीन जैन, पवन जैन, अमित जैन, गुलाब जैन,अधिवक्ता संतोष अकेला, नरेश कुमार शर्मा, मुकेश अग्रवाल, प्रेमचंद जैन के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. इधर, किडजोन अकादमी अंबाटोली बीरू में भी शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर विद्यालय के निदेशक अतीश कुमार रजक सहित शिक्षक-शिक्षिका व विद्यार्थी मौजूद थे. ब्रिलियेंट स्कूल में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola