बिहार में नौकरियों के बाद अब फैक्ट्रियों पर फोकस, सम्राट चौधरी ने बताया इंडस्ट्रियल बूम का रोडमैप

Updated:
विज्ञापन
samrat choudhary on industry roadmap

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Bihar News: पटना सिटी के मुसल्लहपुर हाट के 100 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने रोजगार और विकास को लेकर बड़े दावे किए. उन्होंने कहा कि बिहार में बीते पांच वर्षों में 12 लाख लोगों को रोजगार मिला है. आने वाले समय में 1 करोड़ नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना के मुसल्लहपुर हाट के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित भव्य शताब्दी समारोह में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रोजगार और विकास को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले पांच वर्षों में रिकॉर्ड स्तर पर नौकरियां दी गई हैं. आने वाले समय में रोजगार के और बड़े अवसर पैदा किए जाएंगे.

‘5 साल में 12 लाख को रोजगार, 5.5 लाख शिक्षक शामिल’

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते पांच वर्षों में करीब 12 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है. इसमें 5.5 लाख शिक्षकों की नियुक्ति भी शामिल है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

‘अब 1 करोड़ नौकरियों का लक्ष्य’

सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार ने आने वाले समय में 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास को गति दी जाएगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

हाट के विकास के लिए 2-3 करोड़ की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मुसल्लहपुर हाट के विकास के लिए दो से तीन करोड़ रुपये की सहायता देने का ऐलान किया. उन्होंने हाट समिति के अध्यक्ष उत्तम मेहता से कहा कि वे विकास के लिए ठोस योजना बनाएं, सरकार हर संभव सहयोग देगी.

समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना

सम्राट चौधरी ने हाट समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि विधवाओं, वृद्धों, दिव्यांगों, मरीजों और मेधावी छात्रों की मदद सराहनीय पहल है.

100 साल पुराना इतिहास, समाज की देन

समिति अध्यक्ष उत्तम मेहता ने बताया कि इस हाट की स्थापना 31 मार्च 1927 को हुई थी. फल-सब्जी बेचने वाली महिला चितकुंवर देवी के सुझाव पर कुशवाहा समाज के लोगों ने करीब दो एकड़ जमीन दान कर इसकी शुरुआत की थी. समिति की ओर से विद्यार्थियों के लिए 50 कमरों का छात्रावास, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य विकास योजनाओं का प्रस्ताव भी रखा गया.

Also Read: दुलारचंद मर्डर केस: अनंत सिंह के भतीजों को हाईकोर्ट से राहत, राजवीर-करमवीर को मिली अग्रिम जमानत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन