अधिकारी समझें अपनी जिम्मेवारी : उपायुक्त

Updated at : 17 Sep 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारी समझें अपनी जिम्मेवारी : उपायुक्त

राज्यस्तरी नेहरू हॉकी कप के आयोजन को लेकर समाहरणालय में बैठक सिमडेगा : समाहरणालय में उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में झारखंड राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. जिले में 19 सितंबर से 22 सितंबर तक नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया है. […]

विज्ञापन
राज्यस्तरी नेहरू हॉकी कप के आयोजन को लेकर समाहरणालय में बैठक
सिमडेगा : समाहरणालय में उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में झारखंड राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. जिले में 19 सितंबर से 22 सितंबर तक नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया है.
प्रतियोगिता में राज्य के प्रत्येक जिलों के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे. प्रतियोगिता में बालक अंडर 15, 17 तथा बालिका अंडर 17 का मैच खेला जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक को खिलाड़ियों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था कराने का जिम्मेवारी दी गयी. उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी. संबंधित पदाधिकारी अपनी जिम्मेवारी समझें. बैठक में उप विकास आयुक्त विजय कुमार मुंजनी, अनुमंडल पदाधिकारी दिलेश्वर महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, मनोज कोनबेगी, बीना केरकेट्टा के अलावा अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola