मजदूर यूनियन का प्रदर्शन 16 को

Updated at : 13 Sep 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूर यूनियन का प्रदर्शन 16 को

सिमडेगा : झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में गरजा पंचायत के एक मजदूर आमरूस मिंज की सड़क हादसे में हुई मौत पर दुख प्रकट किया गया. बैठक में यूनियन के सदस्यों ने आरोप लगाया […]

विज्ञापन
सिमडेगा : झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में गरजा पंचायत के एक मजदूर आमरूस मिंज की सड़क हादसे में हुई मौत पर दुख प्रकट किया गया.
बैठक में यूनियन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं मुंशी निरंजन प्रसाद द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया और ना ही उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया. यूनियन इसे गंभीरता लेते हुए उक्त दोनों पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करती है. निर्णय लिया गया थाना प्रभारी एवं थाना के मुंशी के खिलाफ 16 सितंबर को प्रदर्शन किया जायेगा.
निर्णय लिया गया कि 16 सितंबर को सभी मजदूर अपना काम बंद रख कर प्रदर्शन में भाग लेंगे. बैठक में मुख्य रूप से तिलेस्फोर मिंज, रोबर्ट एक्का, राजेश खलखो, इसीदोर केरकेट्टा, संजय साव, जलेश महतो, विजय महतो, रामलखन सिंह, तुरी बागे, मनोज, अनूप व फिलमोन टोप्पो के अलावा यूनियन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola