कलश यात्रा के साथ यज्ञ महोत्सव का शुरू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Mar 2026 9:38 PM

विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ यज्ञ महोत्सव का शुरू

विज्ञापन

कोलेबिरा. प्रखंड के बरसलोया गांव में चार दिवसीय यज्ञ महोत्सव मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. मौके पर 501 श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए आस्था और भक्ति का परिचय दिया. कलश यात्रा की शुरुआत जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई. पंडित लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा व मानस रंजन पंडा ने पूजा-अर्चना कर कलश पूजन संपन्न कराया गया. पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं, युवतियां एवं पुरुष सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध ढंग से यात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का मनमोहक दृश्य देखने को मिला. यात्रा जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से निकल कर रामजानकी चौक, बाजारडांढ़, आमटोली होते हुए केतुंगाधाम शिव मंदिर पहुंची और वहां से मालगो नदी तट तक गयी. पूरे मार्ग में ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान व विश्राम की व्यवस्था की गयी थी. मालगो नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया गया, जहां का वातावरण अत्यंत शांत और आध्यात्मिक रहा. इसके बाद श्रद्धालु पवित्र जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां अखंड हरिकीर्तन के साथ यज्ञ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया. शंखनाद, मंत्रोच्चार व भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. आयोजन के दौरान हरे राम, हरे राम महामंत्र के उच्चारण से वातावरण गुंजायमान रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में अविनाश पंडा, सोनू साहू, मानस रंजन पंडा आदि ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola