गणेश पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2016 7:09 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. विभिन्न स्थलों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी दौर जारी है. नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. इसी क्रम में मंगलवार की रात गांधी मैदान स्थित पूजा पंडाल […]
विज्ञापन
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. विभिन्न स्थलों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी दौर जारी है. नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. इसी क्रम में मंगलवार की रात गांधी मैदान स्थित पूजा पंडाल में अंबे नवयुवक संघ गणेश पूजा समिति द्वारा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही जादू का खेल का भी प्रदर्शन किया गया.
जादू का प्रदर्शन विश्वनाथ द्वारा किया गया. वहीं आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने भक्ति गीत पर एक से बढ़ कर एक नृत्य प्रस्तुत किये. इसमें शर्मिला कुमारी को प्रथम, प्रिया को द्वितीय एवं संजय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्राप्त करने वालों के अलावा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. निर्णायक की भूमिका पिंटू सिंह व जितेंद्र सिंह ने निभायी.
कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष अग्रवाल, हिमांशु आंनद रॉय, जयकुमार पुरी, राहुल सोनी, रवि कुमार, सरोज कुमार, अविनाश पूरी, मिथुन कुमार, सूर्यदेव सिंह, अनूप साहनी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इधर, रामजानकी मंदिर परिसर में भी गणेश पूजा पर फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने राधा-कृष्ण, गणेश आदि के पोशाक में फैंसी ड्रेस का प्रदर्शन किया. नृत्य प्रतियोगिता में भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. पवन जैन एवं अमरनाथ बामलिया आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










