सिलाई-कढ़ाई कर सशक्त बनें महिलाएं

Updated at : 07 Sep 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
सिलाई-कढ़ाई कर सशक्त बनें महिलाएं

सिलाई मशीन का वितरण समारोह आयोिजत, िवधायक ने कहा 195 लाभुकों के बीच िसलाई मशीन िवतरित सिमडेगा : स्थानीय नगर भवन में नगर परिषद के तत्वावधान में शहरी आजीविका मिशन के तहत सिलाई मशीन वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के […]

विज्ञापन
सिलाई मशीन का वितरण समारोह आयोिजत, िवधायक ने कहा
195 लाभुकों के बीच िसलाई मशीन िवतरित
सिमडेगा : स्थानीय नगर भवन में नगर परिषद के तत्वावधान में शहरी आजीविका मिशन के तहत सिलाई मशीन वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ प्रवीण कुमार सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी, विधायक प्रतिनिधि दीपक पुरी, कार्यपालक पदाधिकारी हीरा चौधरी उपस्थित थे.
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त 195 महिला लाभुकों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया. विधायक विमला प्रधान ने कहा कि सिलाई-कढ़ाई का काम अपना कर महिलाएं सशक्त बनें.
महिलाएं सशक्त होंगी, तो समाज एवं परिवार भी सशक्त होगा. सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ महिलाओं को उठाना चाहिए. सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि सिलाई-कढ़ाई कर महिलाएं स्वावलंबी बन सकती हैं. नगर परिषद अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी ने कहा कि मशीन का उपयोग सही तरीके से करें और स्वरोजगार से जुड़ें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola