शहरी क्षेत्र में गणेश पूजा की धूम
Updated at : 06 Sep 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

पूजा पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया सिमडेगा : शहरी क्षेत्र में सोमवार से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है. शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर पूजा पंडाल बना कर प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा की जा रही है. नीचे बाजार साहू मुहल्ला में पंडाल बना कर भगवान गणेश जी की प्रतिमा […]
विज्ञापन
पूजा पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र में सोमवार से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है. शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर पूजा पंडाल बना कर प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा की जा रही है. नीचे बाजार साहू मुहल्ला में पंडाल बना कर भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गयी है.
नीचे बाजार पूजा पंडाल में नवयुवक संघ नीचे बाजार के द्वारा गणेश पूजा का आयोजन किया गया है. शहरी क्षेत्र के ही अपर बाजार रामजानकी मंदिर में भी भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा स्थापित की गयी है. पूजा पंडाल के अंदर आकर्षक साज सज्जा की गयी है. गुलजार गली मंदिर परिसर में भी पूजा का आयोजन किया गया है.
यहां पर आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की गयी है. नवयुवक संघ के तत्वावधान में गांधी मैदान में पूजा पंडाल बना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है. सलडेगा चौक में भी पूजा पंडाल का निर्माण कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




