कोलेबिरा में चैलेंजर फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
Updated at : 02 Sep 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

कोलेबिरा़ : प्रखंड स्टेडियम में गुरुवार को चैंलेजर फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. उदघाटन कोलेबिरा थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उदघाटन मैच में सामटोली सिमडेगा ने फरसा बेड़ा को 2-0 से पराजित किया. इसके बाद अगले मैच में वीर क्लब बरसलोया ने एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा को संघषपूर्ण मुकाबले में […]
विज्ञापन
कोलेबिरा़ : प्रखंड स्टेडियम में गुरुवार को चैंलेजर फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. उदघाटन कोलेबिरा थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उदघाटन मैच में सामटोली सिमडेगा ने फरसा बेड़ा को 2-0 से पराजित किया. इसके बाद अगले मैच में वीर क्लब बरसलोया ने एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा को संघषपूर्ण मुकाबले में अतिरिक्त समय में 1-0 से हराया.
मैच में रेफरी की भूमिका मनोज केरकेट्टा एवं अनमोल नायक, गोल जज के रूप में जुगनु, संदीप, ओमप्रकाश एवं नवीन कुमार एवं लाइन मैन के रूप में बल्लू, फरदीन एवं अतुल ने निभायी. मौके पर वीरेंद्र तिवारी, राधेश्याम प्रसाद, बलबीर कुमार, दुर्गेश नायक व समीर अहमद सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




