ममता वाहन संचालक हड़ताल पर गये

सिमडेगा़ : किराया बढ़ाने की मांग को लेकर जिले के ममता वाहन संचालक गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. साथ ही इससे संबंधित ज्ञापन असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया है कि घर से अस्पताल तक एवं अस्पताल से घर तक किराया पहले छह किलोमीटर तीन […]
सिमडेगा़ : किराया बढ़ाने की मांग को लेकर जिले के ममता वाहन संचालक गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. साथ ही इससे संबंधित ज्ञापन असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा है.
ज्ञापन में कहा गया है कि घर से अस्पताल तक एवं अस्पताल से घर तक किराया पहले छह किलोमीटर तीन सौ रुपये एवं इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर दस रुपये होना चाहिए. हड़ताल के दौरान सभी ममता वाहन अपने क्षेत्र के अस्पताल परिसर में खड़े रहे. इससे गर्भवती महिलाओं को अस्पताल आने-जाने में परेशानी हुई. सदर अस्पताल परिसर में प्रमोद प्रसाद, गणेश्वर साहू, संजय कुमार, मो शाहिद, किशोर किड़ो, अजय कुमार, रंथु गोसाईं, प्रदीप कुमार साहू, टिनी लकड़ा, भोला साव, बलिराम बेक व लाल जी आदि ने अपना वाहन खड़ा रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




