रानी सती दादी जी की शोभायात्रा निकाली गयी

Updated at : 01 Sep 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
रानी सती दादी जी की शोभायात्रा निकाली गयी

सिमडेगा : भाद्र अमावस्या के अवसर नारायणी सेवा समिति के तत्वावधान में रानी सती दादी जी की शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा की शुरुआत रामजानकी मंदिर परिसर से की गयी. शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में निशान लिये रानी सती दादी जी की जय, झुनझुनु वाली दादी जी […]

विज्ञापन
सिमडेगा : भाद्र अमावस्या के अवसर नारायणी सेवा समिति के तत्वावधान में रानी सती दादी जी की शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा की शुरुआत रामजानकी मंदिर परिसर से की गयी.
शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में निशान लिये रानी सती दादी जी की जय, झुनझुनु वाली दादी जी की जय आदि जयकारे लगा रहे थे. श्रद्धालु महावीर चौक से होकर नीचे बाजार पेट्रोल पंप तक गये. यहां से वापस आनंद भवन पहुंचे. श्रद्धालुओं का स्वागत विभिन्न स्थलों पर किया गया. उनके लिये शरबत, पानी आदि की व्यवस्था की गयी थी. शोभायात्रा में जगदीश अग्रवाल, बजरंग पिथरिया, ओमप्रकाश शर्मा, पवन जैन, प्रीतम जैन, राजेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, टिंकुल मातनहेलिया, रजनीश चांदीवाला, अमित मित्तल, विनीत मित्तल के अलावा काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे.
शोभा यात्रा के दौरान दादी जी की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गयी थी. झांकी को ट्रक पर सजा कर शहर भ्रमण कराया गया. गुरुवार को आनंद भवन में सुबह नौ बजे मंगल पाठ का आयोजन किया जायेगा. संध्या में गिरिडीह से आये भजन गायक आकाश एवं परिचय द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा. रात्रि में अखंड ज्योति, भव्य शृंगार व छप्पन भोग आदि कार्यक्रम भी होंगे. कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola