संपूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करें

Updated at : 31 Aug 2016 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
संपूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करें

मंथन. सदर अस्पताल परिसर में सहिया साथियों की बैठक सहियाओं को दिये गये कई निर्देश सिमडेगा : सदर अस्पताल परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया साथियों की बैठक हुई. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में सहिया साथियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. डॉ जगदीश […]

विज्ञापन
मंथन. सदर अस्पताल परिसर में सहिया साथियों की बैठक
सहियाओं को दिये गये कई निर्देश
सिमडेगा : सदर अस्पताल परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया साथियों की बैठक हुई. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में सहिया साथियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये.
डॉ जगदीश प्रसाद ने सहिया साथियों से कहा कि संस्थागत प्रसव के लिए लोगों को जागरूक करें. विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी की कमी के कारण गर्भवती महिलाएं इस लाभ से वंचित हो जाती हैं. संस्थागत प्रसव की जानकारी लोगों को दें और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में भी बतायें. उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उनका रजिस्ट्रेशन करायें. टीकाकरण पर चर्चा करते हुए डॉ प्रसाद ने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराना सहिया की जिम्मेवारी है. संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करें.
जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान ने कहा कि मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु पर विशेष नजर बनायें रखें. यदि किसी माता या बच्चे की मौत होती है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दें, ताकि चिकित्सा दल वहां जाकर मौत के कारणों की जांच कर सके.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचालित ममता वाहन पर विशेष ध्यान रखें और जरूरतमंदों को वाहन उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करें. बैठक में सहिया साथियों को पोलियो वैक्सीन के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. जिले में चल रहे अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola