विकास में मीडिया का सहयोग जरूरी

सिमडेगा : जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय स्थित सभागार में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव योगदान देने के बाद पहली बार प्रेस के प्रतिनिधियों मिले. मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए पंचानन उरांव ने कहा जिले के विकास में मीडिया का सहयोग जरूरी है. विभाग एवं मीडिया का काम लोगों तक सही जानकारी एवं कार्यप्रणाली से […]
सिमडेगा : जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय स्थित सभागार में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव योगदान देने के बाद पहली बार प्रेस के प्रतिनिधियों मिले. मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए पंचानन उरांव ने कहा जिले के विकास में मीडिया का सहयोग जरूरी है.
विभाग एवं मीडिया का काम लोगों तक सही जानकारी एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराना है. हर छोटी-बड़ी खबर जो सीधे जनता से जुड़ी है, उसे प्रशासन-शासन तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेवारी है.
उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह एक दिन प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने को लेकर वह उपायुक्त से बातचीत करेंगे, ताकि जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल सके. मीडिया कर्मियों को समाहरणालय में बैठने एवं न्यूज भेजने के लिए सुविधा केंद्र उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




