मदर टेरेसा की सेवा भावना सभी एएनएम के लिए प्रेरणास्रोत

Updated at : 29 Aug 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
मदर टेरेसा की सेवा भावना सभी एएनएम के लिए प्रेरणास्रोत

मदर टेरेसा की ‏जयंती के अवसर पर बानो स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में कार्यक्रम बानो. मदर टेरेसा एएनएम ट्रेनिंग स्कूल बानो में मदर टेरेसा की ‏जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उदघाटन बीडीओ सुलेमान मुंडरी तथा सिमडेगा कॉले‏ज के हिंदी विभाग के प्रो देवीलाल सिंह ने मदर टेरेसा की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप […]

विज्ञापन
मदर टेरेसा की ‏जयंती के अवसर पर बानो स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में कार्यक्रम
बानो. मदर टेरेसा एएनएम ट्रेनिंग स्कूल बानो में मदर टेरेसा की ‏जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उदघाटन बीडीओ सुलेमान मुंडरी तथा सिमडेगा कॉले‏ज के हिंदी विभाग के प्रो देवीलाल सिंह ने मदर टेरेसा की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया. श्री मुंडरी ने कहा कि मदर टेरेसा ‏ने जाति धर्म से ऊपर उठकर समा‏ज की सेवा की, जिसे आ‏ज भी याद किया ‏जाता है. उन्होंने सभी समुदायों को अपनाया और उनकी सेवा की. एएनएम को भी मदर टेरेसा के कार्यों से सीख लेकर समा‏ज के हर वर्ग के लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए.
देवीलाल सिंह ने कहा कि बानो ‏जैसे सुदूर गांवों में नर्सिंग सेवा की शिक्षा देकर मदर टेरेसा एएनएम स्कूल ने उल्लेखनीय कार्य किया है. निर्देशक प्रहाद मिश्र ने विद्यालय की प्रगति एंव उसकी स्थापना की ‏जानकारी दी. इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य अलवीना, डॉ शंभू, रोहित, सं‏जय, लीलू, मो स‏जहर आदि उपस्थति थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola