मटका फोड़ प्रतियोगिता में घाघमुंडा अव्वल

Updated at : 27 Aug 2016 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
मटका फोड़ प्रतियोगिता में घाघमुंडा अव्वल

कुरडेग. कुरडेग स्थित महावीर मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में लबडेरा, घाघमुंडा, सिरकामुंडा, परकला, छाताकाहू व बस स्टैंड की टीमों ने भाग लिया. घाघमुंडा की टीम ने मटका फोड़ कर अव्वल स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी सुभाषचंद्र […]

विज्ञापन
कुरडेग. कुरडेग स्थित महावीर मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में लबडेरा, घाघमुंडा, सिरकामुंडा, परकला, छाताकाहू व बस स्टैंड की टीमों ने भाग लिया. घाघमुंडा की टीम ने मटका फोड़ कर अव्वल स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी सुभाषचंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य मनोज साय उपस्थित थे.
विजेता टीम घाघमुंडा को 5100 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिया गया. इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष बैजनाथ जायसवाल, राजनारायण प्रसाद, सामु बड़ाइक, अनुज श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल, मनोज जायसवाल व अनुज गुप्ता के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola