वनाधिकार अधिनियम की जानकारी दी गयी

Updated at : 27 Aug 2016 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
वनाधिकार अधिनियम की जानकारी दी गयी

सिमडेगा : खूंटीटोली में जंगल बचाओ अभियान को लेकर सभा हुई. इस मौके पर अभियान के संयोजक विक्सल कोनगाड़ी मुख्य रूप से उपस्थित थे. उपस्थित ग्रामीणों को वनाधिकार अधिनियम 2006 की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. इसके अलावा वन एवं वन भूमि पर अधिकार, ग्राम सभा के कार्य एवं अधिकार, ग्राम सभा गठन की प्रक्रिया, […]

विज्ञापन
सिमडेगा : खूंटीटोली में जंगल बचाओ अभियान को लेकर सभा हुई. इस मौके पर अभियान के संयोजक विक्सल कोनगाड़ी मुख्य रूप से उपस्थित थे. उपस्थित ग्रामीणों को वनाधिकार अधिनियम 2006 की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी.
इसके अलावा वन एवं वन भूमि पर अधिकार, ग्राम सभा के कार्य एवं अधिकार, ग्राम सभा गठन की प्रक्रिया, वनाधिकार समिति के कार्य एवं अधिकार, ग्राम वन रक्षा समिति के गठन उसके कार्य व अधिकार की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. इस अवसर पर स्थानीय नीति पर भी चर्चा की गयी. कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं.
वन पट्टा वितरण में सरकारी कर्मचारियों की असहयोगात्मक नीति पर ग्रामीणों ने नाराजगीजतायी. ग्रामीणों ने कहा कि वन पट्टा वितरण नहीं किया जा रहा है. दावा पत्रों के निष्पादन में अड़चनें आ रही हैं. इससे से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर मुख्य रूप से सुजीत लकड़ा, सिप्रियन समद, तेलेस्फोर टोपनो, सुबीर कंडुलना व समर्पण सुरीन के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola