शहीदों को सम्मान देती है भाजपा : विमला प्रधान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2016 12:28 AM
विज्ञापन
भाजपा ने सिमडेगा में निकाली तिरंगा यात्रा सिमडेगा : भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली. भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गयी इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत अलबर्ट एक्का स्टेडियम से की गयी. यात्रा में विधायक विमला प्रधान भी शामिल हुईं. तिरंगा यात्रा से इसमें शामिल लोगों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर […]
विज्ञापन
भाजपा ने सिमडेगा में निकाली तिरंगा यात्रा
सिमडेगा : भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली. भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गयी इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत अलबर्ट एक्का स्टेडियम से की गयी. यात्रा में विधायक विमला प्रधान भी शामिल हुईं. तिरंगा यात्रा से इसमें शामिल लोगों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर विधायक विमला प्रधान ने कहा कि भाजपा हमेशा वीर शहीदों को सम्मान देती रही है. शहीदों के सम्मान में ही तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है.
तिरंगा यात्रा का एक उद्देश्य यह भी है कि देश के युवाओं में देशभक्ति का जज्बा भरा जाये. तिरंगा यात्रा में शामिल लोग अलबर्ट एक्का स्टेडियम से निकल कर मुख्य पथ होते हुए ठेठइटांगर तक गये. यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भारत माता की जय व वंदे मातरम आदि नारे लगा रहे थे. तिरंगा यात्रा के बाद महावीर चौक पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया.
इस मौके पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये. तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से दीपक पुरी, अनूप प्रसाद, संजीत यादव, मनोज नागेसिया, दुर्ग विजय सिंह देव, फूलसुंदरी देवी, अमरनाथ बामलिया, मंजूर आलम, सतीश पांडेय, नवीन सिंह, संजय शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, कृष्णा कोटवार, महेंद्र बिंझिया, दिनेश साहू, मुकेश मिश्रा, मो शहजाद, लक्ष्मी मुखिया, संजय केवट, लक्ष्मण बड़ाइक, जगदीश साहू, रवींद्र राम, जागेंद्र राम, जय शंकर, संदीप भगत, अशोक गुप्ता व संजय केसरी के अलावा अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










