ड्रेस डिजाइनिंग एक अच्छा व्यवसाय : डीडीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2016 12:50 AM

विज्ञापन

ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण का समापन सिमडेगा : बैंक ऑफ इंडिया के सभागार में स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 22 दिवसीय ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीएम नाबार्ड शोभा रानी केरकेट्टा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के सहायक एलडीएम एव […]

विज्ञापन
ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण का समापन
सिमडेगा : बैंक ऑफ इंडिया के सभागार में स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 22 दिवसीय ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीएम नाबार्ड शोभा रानी केरकेट्टा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के सहायक एलडीएम एव चंद्रा उपस्थित थे. प्रशिक्षण में बानो से दो, बांसजोर से तीन,जलडेगा से दो, सिमडेगा से 14, ठेठइटांगर से चार, बोलबा से एक एवं पाकरटांड़ से छह सहित 32 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया. इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.
मुख्य अतिथि शोभा रानी केरकेट्टा ने कहा कि ड्रेस डिजाइनिंग एक अच्छा व्यवसाय है. प्रशिक्षण के बाद महिलाएं व्यवसाय से जुड़ कर स्वावलंबी बनें. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को बेकार नहीं जाने दें, बल्कि प्रशिक्षण को धरातल पर उतारने का प्रयास करें. जिस उद्देश्य के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उस उद्देश्य को पूरा करें.
उन्होंने कहा कि व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए बैंक द्वारा सहायता प्रदान की जाती है. ऋण उपलब्ध कराया जाता है. ऋण प्राप्त कर व्यवसाय कर सकते हैं. कहा : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है, जिसका लाभ महिलाओं को उठाना चाहिए. इस मौके पर सहायक एलडीएम एस चंद्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये. 22 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रियंका सिन्हा एवं अनिता सोरेंग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.
प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में सामुएल मुंडू, रूही डुंगडुंग, बिनकस लकड़ा, राकेश केरकेट्टा व दिलीप बड़ाइक आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम का संचालन संस्था के निदेशक जोन कुल्लू ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola