दुर्गा पूजा समिति की बैठक, 50वीं वर्षगांठ मनाने पर चर्चा
Updated at : 23 Aug 2016 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

ठेठइटांगर : ठेठइटांगर के जोराम में दुर्गा पूजा समिति की बैठक प्रसन्न कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजन के 50 वर्ष पूरा होने पर सिल्वर जुबली मनाने पर विचार-विमर्श किया गया.निर्णय लिया गया कि 50वीं वर्षगांठ पर दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जायेगा. भव्य […]
विज्ञापन
ठेठइटांगर : ठेठइटांगर के जोराम में दुर्गा पूजा समिति की बैठक प्रसन्न कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजन के 50 वर्ष पूरा होने पर सिल्वर जुबली मनाने पर विचार-विमर्श किया गया.निर्णय लिया गया कि 50वीं वर्षगांठ पर दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जायेगा. भव्य ऊंचा पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही आकर्षक विद्युत साज सज्जा करने पर भी चर्चा की गयी. यह भी निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा मौके पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
दुर्गा पूजा की तैयारी एक सितंबर से शुरू करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से रामवृक्ष ठाकुर, सुनील वर्मा, शैलेश कुमार, नरेंद्र बड़ाइक, पप्पु कुमार, पिंटू सिंह,देवसागर ठाकुर, कल्लु इंदवार, सतीश सिंह, वेदन ठाकुर, मोनु बड़ाइक, शैलेंद्र कुमार के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




