लेवी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 16 Jul 2016 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
लेवी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा : बीरू थाना क्षेत्र के कुल्लूकेरा में लेवी मांगने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, कुल्लूकेरा में कुल्लूकेरा से दीया पत्थर रोड निर्माण कार्य में लगे कंपनी के मुंशी के पास गुरुवार की रात को कई अपराधी पहुंचे. अपराधियों ने मुंशी से मारपीट की और जान […]

विज्ञापन
सिमडेगा : बीरू थाना क्षेत्र के कुल्लूकेरा में लेवी मांगने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, कुल्लूकेरा में कुल्लूकेरा से दीया पत्थर रोड निर्माण कार्य में लगे कंपनी के मुंशी के पास गुरुवार की रात को कई अपराधी पहुंचे. अपराधियों ने मुंशी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए लेवी की मांग की.
मुंशी ने अपराधियों द्वारा लेवी मांग जाने की घटना की जानकारी मालिक रतनलाल बेसरा को दी. रतन लाल बेसरा ने घटना की जानकारी एसपी को रात में ही दी. एसपी राजीव रंजन सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिया. पुलिस बल गुरुवार की रात को ही बीरू थाना प्रभारी गंगासागर ओझा के नेतृत्व में छापामारी करने पहुंची. निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचने के बाद मुंशी से पूछताछ की गयी. मुंशी ने एक युवक का हुलिया पुलिस को बताया. हुलिया के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की रात को ही लेवी मांगने के आरोपी प्रदीप मांझी को गिरफ्तार कर लिया. प्रदीप मांझी के साथ आये अन्य साथी भागने सफल हो गये. इधर, एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी किसी से अगर कोई लेवी की मांग करता है, तो तत्काल सूचना पुलिस को दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola