खाते से अवैध निकासी!

Updated at : 10 Jul 2016 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
खाते से अवैध निकासी!

कुरडेग :केरसई प्रखंड के टांगरटोली निवासी सुकंती देवी के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से अवैध रूप से निकासी का मामला प्रकाश में आया है. अज्ञात द्वारा खाते से पूरे पैसे की निकासी कर खाता बंद भी करा दिया गया है. इस संबंध में खाताधारी सुकंती देवी ने बताया कि 18 मार्च 2016 को उसके […]

विज्ञापन
कुरडेग :केरसई प्रखंड के टांगरटोली निवासी सुकंती देवी के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से अवैध रूप से निकासी का मामला प्रकाश में आया है. अज्ञात द्वारा खाते से पूरे पैसे की निकासी कर खाता बंद भी करा दिया गया है.
इस संबंध में खाताधारी सुकंती देवी ने बताया कि 18 मार्च 2016 को उसके खाते में 45232 रुपये थे. 21 अप्रैल को सुकंती देवी ने 20 हजार रुपये की निकासी की थी. इसके बाद आठ जुलाई को जब सुकंती देवी पैसे निकासी के लिए बैंक पहुंची, तो बताया गया कि 25 अप्रैल को उसके खाते से 20 हजार रुपये एवं 13 मई को भी रुपये की निकासी कर ली गयी है. साथ ही खाता बंद करने का आवेदन देकर खाता बंद करा दिया गया है. इस संबंध में सुकंती देवी ने कुरडेग थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.इधर बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक ने कहा है कि पास बुक व निकासी परची की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola