मजदूर नेता ने बोलबा प्रखंड का दौरा किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2016 8:13 AM

विज्ञापन

सिमडेगा़ : झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बोलबा प्रखंड का दौरा किया. इस क्रम में डोभा निर्माण में लगे मजदूरों से मुलाकात की तथा समस्याएं सुनी. उन्होंने डोभा निर्माण में अनियमितता बरते जाने का भी आरोप लगाया़ कहा कि प्राक्कलन के मुताबिक डोभा निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है. […]

विज्ञापन
सिमडेगा़ : झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बोलबा प्रखंड का दौरा किया. इस क्रम में डोभा निर्माण में लगे मजदूरों से मुलाकात की तथा समस्याएं सुनी. उन्होंने डोभा निर्माण में अनियमितता बरते जाने का भी आरोप लगाया़ कहा कि प्राक्कलन के मुताबिक डोभा निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है. डोभा निर्माण में पैसे की बंदरबांट की जा रही है.
श्री सिंह ने कई पंचायतों का भी दौरा किया तथा मजदूरों के साथ बैठक की. बैठक के क्रम में मजदूरों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया. मजदूरों ने विकास योजनाओं में कम मजदूरी देने की भी शिकायत की. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola