डॉ मुखर्जी के सपनों को साकार करें : विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2016 6:30 AM
विज्ञापन
भाजपा ने डॉ श्यामा मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया सिमडेगा : भाजपा ने गुरुवार को डॉ श्यामा मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया. विधायक आवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने की. कार्यक्रम में विधायक विमला प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित थीं. विधायक विमला प्रधान, भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने […]
विज्ञापन
भाजपा ने डॉ श्यामा मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया
सिमडेगा : भाजपा ने गुरुवार को डॉ श्यामा मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया. विधायक आवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने की. कार्यक्रम में विधायक विमला प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित थीं.
विधायक विमला प्रधान, भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने डॉ श्यामा मुखर्जी की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि डॉ श्याम मुखर्जी के बलिदान को याद करने की जरूरत है. डॉ मुखर्जी ने देश के लिए जो बलिदान दिया, उससे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है.
उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. डॉ मुखर्जी एक शिक्षाविद, चिंतक, राजनेता एवं जनसंघ के संस्थापक भी थे. वह राष्ट्रवादी के रूप में देश में जाने जाते थे. वह जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री रहे, किंतु जवाहर लाल नेहरू के साथ मतभेद के बाद उन्होंने एक अलग पार्टी भारतीय जनसंघ की स्थापना की. कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण बड़ाइक ने किया.
धन्यवाद ज्ञापन नवीन सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप प्रसाद, संजीत यादव, सुरेंद्र प्रसाद, मनमोहन लाल, सतीश पांडेय, नवीन सिंह, कृष्णा प्रधान, धीरज प्रधान, कृष्णा कोटवार, मनोज चौबे, जगदीश साहू, संजय पठान, योगेंद्र राम बासु, दिलीप साहू, सोनी वर्मा, सुदर्शन सिंह, संदीप भगत, सुशीला देवी व रूनी कुमारी के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










