ठेठइटांगर : चार लोगों में एंथ्रेक्स की पुष्टि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2016 6:28 AM

विज्ञापन

सिमडेगा़ : ठेठइटांगर प्रखंड की पाइकपारा पंचायत के चार लोगों में एंथ्रेक्स की पुष्टि हुई है. इसमें पाइकपारा ढेवसीटोली निवासी विनोद सोरेंग, एरमन सोरेंग, अनिल सोरेंग व चापरटोली निवासी मुकेश केरकेट्टा शामिल हैं. बताया जा रहा है कि उक्त लोगों ने करीब 20 दिन पूर्व मृत पशु का मांस खाया था़ इसके बाद ही उनके […]

विज्ञापन
सिमडेगा़ : ठेठइटांगर प्रखंड की पाइकपारा पंचायत के चार लोगों में एंथ्रेक्स की पुष्टि हुई है. इसमें पाइकपारा ढेवसीटोली निवासी विनोद सोरेंग, एरमन सोरेंग, अनिल सोरेंग व चापरटोली निवासी मुकेश केरकेट्टा शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि उक्त लोगों ने करीब 20 दिन पूर्व मृत पशु का मांस खाया था़ इसके बाद ही उनके शरीर पर एंथ्रेक्स जैसी लक्षण वाली बीमारी हो रही थी. डॉ अध्ययन शरण ने बीमार लोगों के ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था. मणिपाल यूनिवर्सिटी में ब्लड की जांच की गयी, जहां ब्लड में एंथ्रेक्स होने की पुष्टि की गयी. हालांकि एंथ्रेक्स से ग्रसित उक्त चारों की स्थिति ठीक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola