प्रधानमंत्री फसल बीमा की जानकारी दी गयी
Updated at : 14 Jun 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

ठेठइटांगर : ठेठइटांगर प्रखंड के जोराम स्थित पंचायत भवन परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र एवं आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में किसानों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है. कार्यशाला में 122 चयनित कृषकों ने भाग लिया. कृषकों को विशेष रूप से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. साथ ही फसलों […]
विज्ञापन
ठेठइटांगर : ठेठइटांगर प्रखंड के जोराम स्थित पंचायत भवन परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र एवं आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में किसानों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है.
कार्यशाला में 122 चयनित कृषकों ने भाग लिया. कृषकों को विशेष रूप से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. साथ ही फसलों की पैकेज प्रणाली के बारे में बताया गया. मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बीज ग्राम योजना सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गयी. डॉ अशोक कुमार ने कृषि तकनीक की जानकारी के साथ गांव का सर्वेक्षण करने की जानकारी दी.
बंजर भूमि को खेती योग्य बनाने एवं दो फसल खेती करने के बारे में भी बताया. कार्यक्रम में बिरसा कृषि विद्यालय के वैज्ञानिक डॉ शशि भूषण कुमार ने मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार, समन्वयक अनु सोफिया एक्का, मुखिया सिलवंती कुल्लू, पंचायत समिति सदस्य घनश्याम सिंह व उप मुखिया फुलदिक्ता कुल्लू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




