मंत्री को समस्याओं से अवगत कराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2016 7:27 AM

विज्ञापन

सिमडेगा़ : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी गुरुवार को सिमडेगा पहुंचे. उनका स्वागत सर्किट हाउस में भाजपा व आजसू के कार्यकर्ताओं ने किया. सर्किट हाउस में श्री चंद्रवंशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में मंत्री ने जिले में संगठन के बारे में जानकारी ली. भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने पार्टी की […]

विज्ञापन
सिमडेगा़ : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी गुरुवार को सिमडेगा पहुंचे. उनका स्वागत सर्किट हाउस में भाजपा व आजसू के कार्यकर्ताओं ने किया. सर्किट हाउस में श्री चंद्रवंशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
बैठक में मंत्री ने जिले में संगठन के बारे में जानकारी ली. भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने पार्टी की स्थिति से मंत्री को अवगत कराया. कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया़ बिजली की समस्या से निजात पाने के लिए बीरू में बने विद्युत ग्रिड को चालू कराने की मांग की.
मंत्री ने कहा कि वे सरकार में इस बात को रख कर जल्द से जल्द ग्रिड को चालू कराने का प्रयास करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से नप अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, दीपक पुरी, लक्ष्मण बड़ाइक, ओमप्रकाश साहू, कोदेश्वर राम, संजय समीर सिंघिया, रवींद्र राम, विजय सोनी, शहजाद अंसारी, वीरेंद्र पंडा व कृष्णा कोटवार के अलावा अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola