आसान हुई यक्ष्मा नियंत्रण कार्यालय में टीबी की जांच

Updated at : 09 Jun 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
आसान हुई यक्ष्मा नियंत्रण कार्यालय में टीबी की जांच

सिमडेगा : सदर अस्पताल परिसर स्थित यक्ष्मा नियंत्रण कार्यालय में टीबी की जांच अब और भी आसान हो गयी. एमडीआर मरीजों की खखार जांच जहां बाहर भेज कर की जाती थी, वह अब यहां पर मशीन के माध्यम से तुरंत की जायेगी़ इसके लिये कैट्रिज बेस्ड न्यूक्लिक एसिड एंप्लीफिएशन टेस्टिंग (सीबीएनएएटी) मशीन एवं फ्लोरोक्यूट माइक्रोस्कोप […]

विज्ञापन

सिमडेगा : सदर अस्पताल परिसर स्थित यक्ष्मा नियंत्रण कार्यालय में टीबी की जांच अब और भी आसान हो गयी. एमडीआर मरीजों की खखार जांच जहां बाहर भेज कर की जाती थी, वह अब यहां पर मशीन के माध्यम से तुरंत की जायेगी़ इसके लिये कैट्रिज बेस्ड न्यूक्लिक एसिड एंप्लीफिएशन टेस्टिंग (सीबीएनएएटी) मशीन एवं फ्लोरोक्यूट माइक्रोस्कोप (एफएम)मशीन लगायी गयी है.

उक्त दोनों मशीनों का बुधवार को उदघाटन किया गया. मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ ने इसका उदघाटन किया़ इस मौके पर सीएस व अन्य पदाधिकारियों को इस मशीन की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. बताया गया कि सीबीएनएएटी मशीन से मरीजों के खखार सहित 41 प्रकार की जांच की जायेगी़ एमडीआर से ग्रसित मरीजों की भी जांच आसानी से की जा सकेगी. इस मौके पर सीएस डॉ अशरफ ने कहा कि सदर अस्पताल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है. टीबी के ग्रसित मरीजों को पूर्व में जांच के लिए परेशानी होती थी, जो अब नियंत्रण कार्यालय में ही आसानी से की जा सकेगी.

उन्होंने कहा कि यक्ष्मा से ग्रसित लोगों को चिह्नित कर अस्पताल तक लायें, ताकि उनका इलाज सुनिश्चित हो सके. मौके पर जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आदंन खाखा,जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामनारायण झा, डॉ कार्तिक भगत, दिवेश कुमार सिंह, मनोज कुमार ओझा, संतोष कुमार पंडा व अजय वर्मा के अलावा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola