पाकरटांड़ के कुआं से मानव कंकाल बरामद
Updated at : 07 Jun 2016 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा़ : पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के खंजालोया भादुरटोली स्थित एक कुएं से पुलिस ने एक मानव कंकाल बरामद किया है. गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में ग्रामीणों ने एक कंकाल पड़ा देखा. सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कंकाल को कब्जे में ले लिया. बरामद कंकाल महिला […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के खंजालोया भादुरटोली स्थित एक कुएं से पुलिस ने एक मानव कंकाल बरामद किया है. गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में ग्रामीणों ने एक कंकाल पड़ा देखा. सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कंकाल को कब्जे में ले लिया. बरामद कंकाल महिला का है या पुरुष का, यह पता नहीं चल पाया है.
हालांकि कंकाल के हाथ में चूड़ियां हैं. बताया जाता है कि उक्त कुआं गांव के कुछ दूरी पर है. उक्त कुएं के पानी का प्रयोग ग्रामीण नहीं करते थे. गरमी की वजह से कुएं का पानी सूख चुका था. पुलिस का कहना है कि कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए रिम्स भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




