एक और उग्रवादी गिरफ्तार
Updated at : 22 Apr 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा में हुई थी पारा शिक्षक की हत्या सिमडेगा : कोलेबिरा के पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या में शामिल पीएलएफआइ के उग्रवादी कलेश्वर महतो को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी कोलेबिरा के कोंबाकेरा लसिया से हुई है. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि कलेश्वर महतो पारा शिक्षक हत्याकांड […]
विज्ञापन
सिमडेगा. कोलेबिरा में हुई थी पारा शिक्षक की हत्या
सिमडेगा : कोलेबिरा के पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या में शामिल पीएलएफआइ के उग्रवादी कलेश्वर महतो को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी कोलेबिरा के कोंबाकेरा लसिया से हुई है. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि कलेश्वर महतो पारा शिक्षक हत्याकांड में बारूद गोप के साथ शामिल था. वह पीएलएफआइ शस्त्र दस्ता का सक्रिय सदस्य है.
पारा शिक्षक हत्याकांड में अब तक पीएलएफआइ उग्रवादी बारूद गोप, धनेश्वर बड़ाईक, कलेश्वर महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एक-दो और लोगों की तलाश है. कोलेबिरा के पारा शिक्षक मनोज कुमार की नवंबर 2014 में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. मामले में विधायक एनोस एक्का को गिरफ्तार कर 2014 में ही जेल भेज दिया गया. पीएलएफआइ के बारूद गोप को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह होटवार जेल में है. एनोस एक्का सिमडेगा जेल में बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




