ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनी आंबेडकर की जयंती

Updated at : 15 Apr 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनी आंबेडकर की जयंती

सिमडेगा़ : केरसई प्रखंड कार्यालय में भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. बीडीओ दिनेश कुमार ने आंबेडकर की तसवीर पर माल्यार्पण किया़ इसी तरह प्रखंड की सभी पंचायत भवनों में भी जयंती मनायी गयी. बोलबा प्रखंड के सभी स्कूलों में जयंती मनायी गयी. प्रखंड के संत जोंस स्कूल में निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन […]

विज्ञापन
सिमडेगा़ : केरसई प्रखंड कार्यालय में भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. बीडीओ दिनेश कुमार ने आंबेडकर की तसवीर पर माल्यार्पण किया़ इसी तरह प्रखंड की सभी पंचायत भवनों में भी जयंती मनायी गयी. बोलबा प्रखंड के सभी स्कूलों में जयंती मनायी गयी. प्रखंड के संत जोंस स्कूल में निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
अभाविप सिमडेगा नगर इकाई द्वारा नगर मंत्री राजकुमार लोहरा के नेतृत्व में अलबर्ट एक्का स्टेडियम के समीप बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर लिपिका मिश्र, आनंद तिर्की , नजरूल आलम , सुमित मिश्र , सूरज सिंह तथा भरत सिंह उपस्थित थे. संजीविनी कॉलेज में अभाविप के बैनर तले विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर नवीन कुमार, लिपिका मिश्र व अनंत श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola