7500 डोभा तीन माह में बनाने का लक्ष्य
Updated at : 10 Apr 2016 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : जिले में बारिश के पानी के संचय को लेकर युद्ध स्तर पर डोभा खोदने का निर्णय लिया गया. जिले में 7500 डोभा तीन माह के अंदर खोदने का निर्णय लिया गया. पिछले माह योजना बनाओ अभियान के तहत 2500 डोभा की योजनाओं को ग्राम सभा द्वारा पारित किया गया है. समाहरणालय में अधिकारियों […]
विज्ञापन
सिमडेगा : जिले में बारिश के पानी के संचय को लेकर युद्ध स्तर पर डोभा खोदने का निर्णय लिया गया. जिले में 7500 डोभा तीन माह के अंदर खोदने का निर्णय लिया गया. पिछले माह योजना बनाओ अभियान के तहत 2500 डोभा की योजनाओं को ग्राम सभा द्वारा पारित किया गया है.
समाहरणालय में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विधायक विमला प्रधान ने कहा कि बारिश का पानी संचय कर हम पानी की हो रही किल्लत से बच सकते हैं. डोभा व तालाब से हम तेजी से नीचे जा रहे जल स्तर को भी लेबल में कर सकते हैं. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने बताया कि जो लाभुक योजना बनाओं योजना में अपना नाम अंकित नहीं करा पाये हैं, वैसे लाभुकों का चयन पुन: ग्राम सभा की बैठक में किया जा सकता है़
तीन दिन के अंदर लाभुक आवेदन बीडीओ के पास जमा करा दें. डोभा निर्माण योजना को सफल बनाने में जनप्रतिनिधि, अधिकारी सक्रिय भूमिका निभायें. जिले 109 तालाब के जीर्णोद्धार का भी निर्णय लिया गया.कहा गया कि जिले में 35 सरकारी तालाब हैं, जिसमें से नौ तालाब का जीर्णोद्धार किया जायेगा.
बैठक में विजय कुमार मुंजनी, दिलेश्वर महतो, सभी प्रखंड के बीडीओ, नगर परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष व वार्ड सदस्य मौजूद थे़ इधर,बैठक मेंं उपायुक्त अधिकारियों की उपेक्षापूर्ण कार्य संस्कृति पर नाराज हुए़ कहा कि जिले में कुछ विभागों द्वारा क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों की जानकारी नहीं दी जा रही है़ पदाधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लायें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




