शराब बनाया और पीया, तो खैर नहीं

Updated at : 07 Apr 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
शराब बनाया और पीया, तो खैर नहीं

लचरागढ़ में शराब बंदी अभियान लचरागढ़ में शराब के खिलाफ महिलाएं एकजुट हुई़ विभिन्न महिला समूहों की महिलाओं ने जुलूस निकाला और हड़िया दारू बेचने व पीनेवालों को चेताया़ कहा कि भविष्य में हड़िया दारू बनाते या पीते पकड़े गये, तो कार्रवाई होगी़ बानो (सिमडेगा) : कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के […]

विज्ञापन
लचरागढ़ में शराब बंदी अभियान
लचरागढ़ में शराब के खिलाफ महिलाएं एकजुट हुई़ विभिन्न महिला समूहों की महिलाओं ने जुलूस निकाला और हड़िया दारू बेचने व पीनेवालों को चेताया़ कहा कि भविष्य में हड़िया दारू बनाते या पीते पकड़े गये, तो कार्रवाई होगी़
बानो (सिमडेगा) : कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के महिला समूहों ने शराब के खिलाफ एकजुटता दिखायी है़ शराबबंदी के लिए समूह की महिलाओं ने जुलुस निकाला़ जुलूस लचरागढ़ लैंपस से शुरू हुआ़
जुलूस मुख्य चौक होते हुए बाजार टांड़ पहुंचा, जहां महिलाओं ने हड़िया-दारू के खिलाफ नारेबाजी की़ लोगों को चेतावनी दी गयी कि अगर भविष्य में हड़िया दारू बनाते या पीते पकड़े गये, ताे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी़ इस दौरान जो लोग दारू पीते या बेचते पकड़े गये, उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया़ महिलाओं ने कहा कि लचरागढ़ में 13 अप्रैल से हडिया-दारू की बिक्री बंद करें
जुलूस में शामिल महिलाएं सीआरपीएफ कैंप जाकर शराबबंदी अभियान में सहयोग करने की अपील की़ कहा गया कि महिला मंडल की अगली बैठक 10 अप्रैल को लैंपस भवन में होगी, जिसमें 13 अप्रैल से होने वाले शराब बंदी अभियान पर चर्चा की जायेगी़ बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़े सभी समूह के सदस्यों को उपस्थित रहने को कहा गया है़
अभियान में ओम आजीविका समूह, नंदनी, संगम, मां अंबे, सूर्या, मां बागचंडी, मां तुलसी, दीप, मां शक्ति, मां भगवती, मां मनसा, ऋद्धि सिद्धि, मां मंगला व प्रेम सागर आदि समूह की महिलाएं शामिल हुईं. इनमें सुनैना देवी, सुजाता देवी, सीता देवी, मल्लिका देवी, मनिका देवी, विमला देवी, देवकी देवी, बंसती देवी , शांति देवी, तारा देवी, लीना देवी, नीतू देवी व जयश्री देवी सहित अन्य शामिल थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola