चाचा-चाची को टांगी से मार कर घायल किया
Updated at : 02 Apr 2016 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

जलडेगा(सिमडेगा) : जलडेगा थाना क्षेत्र के खरवागढ़ा में एक भतीजे ने अपने चाचा-चाची को टांगी से मार कर घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दिन के लगभग 12 बजे खरवागढ़ा निवासी राजेश टोपनो व उनकी पत्नी जोहानी टोपनो अपने घर में थे. इसी बीच उनका भतीजा विजय टोपनो वहां पहुंचा और किसी बात […]
विज्ञापन
जलडेगा(सिमडेगा) : जलडेगा थाना क्षेत्र के खरवागढ़ा में एक भतीजे ने अपने चाचा-चाची को टांगी से मार कर घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दिन के लगभग 12 बजे खरवागढ़ा निवासी राजेश टोपनो व उनकी पत्नी जोहानी टोपनो अपने घर में थे. इसी बीच उनका भतीजा विजय टोपनो वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर चाचा-चाची से उलझ गया.
आवेश में आकर विजय टोपनो ने अपने चाचा-चाची को टांगी से मार कर घायल कर दिया. घटना के बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देेखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




