मजदूरों का शोषण बरदाश्त नहीं :राजेश
Updated at : 01 Apr 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

आयोजन. लचड़ागढ़ में राज मिस्त्रियों का अधिवेशन ईद मैदान में राज मिस्त्रियों का अधिवेशन हुआ, जिसमें विभिन्न प्रखंड से कई लोग शामिल हुए़ अधिवेशन में राज मिस्त्रियों ने अपनी समस्याएं रखीं और समस्याओं के समाधान के लिए अपनी आवाज बुलंद की़ सिमडेगा/बानो : कोलेबिरा प्रखंड के लचड़ागढ़ स्थित इंद मैदान में गुरुवार को मजदूर यूनियन […]
विज्ञापन
आयोजन. लचड़ागढ़ में राज मिस्त्रियों का अधिवेशन
ईद मैदान में राज मिस्त्रियों का अधिवेशन हुआ, जिसमें विभिन्न प्रखंड से कई लोग शामिल हुए़ अधिवेशन में राज मिस्त्रियों ने अपनी समस्याएं रखीं और समस्याओं के समाधान के लिए अपनी आवाज बुलंद की़
सिमडेगा/बानो : कोलेबिरा प्रखंड के लचड़ागढ़ स्थित इंद मैदान में गुरुवार को मजदूर यूनियन के तत्वावधान में राज मिस्त्रियों का अधिवेशन का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी सोहन बड़ाइक उपस्थित थे.आगत अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया गया.
कार्यक्रम में कोलेबिरा, बानो, जलडेगा एवं बांसजोर प्रखंड के सैकड़ों की संख्या में राज मिस्त्री व अन्य मजदूर उपस्थित थे. उपस्थित राज मिस्त्रियों व अन्य मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों का शोषण बरदाश्त नहीं किया जायेगा. जिले में राज मिस्त्रियों व मजदूरों को शोषण हो रहा है. उन्हें निर्धारित दर से कम मजदूरी दी जा रही है.
शिकायत करने के बाद भी श्रम विभाग व प्रशासन मौन है. कहा कि बंगाली मिस्त्री स्थानीय राज मिस्त्रियों के पेट पर लात मार रहे हैं.
बंगाली मिस्त्रियों को क्षेत्र से खदेड़ा जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि जिले के मजदूरों को एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा. अधिकार पाने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा, तभी अधिकार मिल सकता है. उन्होंने कहा कि सभी राज मिस्त्रियाें को यूनियन की ओर से पहचान पत्र निर्गत किया जायेगा. समाज सेवी सोहन बड़ाइक ने कहा कि दूसरों का महल बनाने वाले खुद शोषण के शिकार हो रहे हैं, जो दुखद है.
मजदूरों काे पूरा हक मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक मजदूर अपने अधिकार के लिए आगे नहीं आयेंगे, तब तक ठेकेदार व बिचौलिये उनका शोषण करते रहेंगे. कार्यक्रम का संचालन कमल नायक ने किया. इस मौके पर मजदूरों व राज मिस्त्रियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील कंडुलना, कमल नायक, दिलीप मिश्रा, कुरबान खान, विमल नायक, प्रेम लुगून, सिगलू सिंह, करण नायक, सतीश बड़ाइक, वीरेंद्र नायक, संतु नायक व शहदेव नायक सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




