मार्च के अंतिम दिन वेतन मद में दो करोड़ की निकासी
Updated at : 01 Apr 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा़ : मार्च के अंतिम दिन गुरुवार को ट्रेजरी से विभिन्न विभाग के कर्मचारियों के वेतन मद में लगभग दो करोड़ की राशि की निकासी की गयी. मार्च के अंतिम दिन 30 तथा 31 मार्च को ट्रेजरी के आसपास विभागीय कर्मचारियों की भीड़ लगी रही. गुरुवार की देर शाम तक लोग बिल पास कराते नजर […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : मार्च के अंतिम दिन गुरुवार को ट्रेजरी से विभिन्न विभाग के कर्मचारियों के वेतन मद में लगभग दो करोड़ की राशि की निकासी की गयी. मार्च के अंतिम दिन 30 तथा 31 मार्च को ट्रेजरी के आसपास विभागीय कर्मचारियों की भीड़ लगी रही. गुरुवार की देर शाम तक लोग बिल पास कराते नजर आये. कृषि विभाग द्वारा मार्च क्लोजिंग को लेकर एक करोड़ 30 लाख रुपया सरेंडर कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, कृषि उपकरण वितरण मद में आयी एक करोड़ 30 लाख रुपये की राशि को वापस कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, किसानों के बीच कृषि उपकरण के रूप में 50 प्रतिशत अनुदान पर सिड्रील, मल्टीक्रोप, थ्रेसर, ड्रमसीडर व पावर व्हीलर के अलावा अन्य उपकरण वितरण किया जाना था, किंतु किसानों ने उक्त उपकरण को लेने में दिलचस्पी नहीं ली. इधर, कोषागार से भी वेतन मद में लगभग छह लाख रुपये सरेंडर किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




