सरकारी कुआं को तोड़ कर निकाला जा रहा है पत्थर
Updated at : 31 Mar 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

कुरडेग (सिमडेगा) : प्रखंड की गडगड़ियाजोर पंचायत के कालोमुंडा में मनरेगा के तहत बने कुआं को तोड़ कर अवैध रूप से पत्थर निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि उक्त कुआं का निर्माण वर्ष 2012-13 में किया गया था. उक्त कुआं चंदेश्वर यादव की जमीन पर बनाया गया था, जिसे […]
विज्ञापन
कुरडेग (सिमडेगा) : प्रखंड की गडगड़ियाजोर पंचायत के कालोमुंडा में मनरेगा के तहत बने कुआं को तोड़ कर अवैध रूप से पत्थर निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि उक्त कुआं का निर्माण वर्ष 2012-13 में किया गया था. उक्त कुआं चंदेश्वर यादव की जमीन पर बनाया गया था, जिसे उसके बेटे भरत यादव द्वारा ही जेसीबी मशीन लगा कर तोड़ कर उससे निकले पत्थर को अन्यत्र भेजा जा रहा है. ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर धमकी दी जाती है.
गांव के ही बंसी यादव, अनिल यादव , बसंत साव,बेतेल मिंज आदि का कहना है कि सरकारी कुआं है, इसे तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है, किंतु गैर कानूनी ढंग से कुआं को तोड़ कर पत्थर निकाला जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर मनरेगा के तहत कुआं का निर्माण किया गया था
इससे गांव के लोग लाभान्वित हो रहे थे. मुखिया चोन्हास मिंज ने कहा सरकारी कुआं को तोड़ना अपराध है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी बीडीओ व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों को देकर रोक लगाने का प्रयास करेंगे. इधर, भरत यादव का कहना है कि कुआं को तोड़ने का काम नहीं किया जा रहा है, बल्कि कुआं को और गड्ढा करने का काम किया जा रहा है, ताकि गरमी में भी पानी खत्म नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




