गला दबा कर महिला की हत्या

Updated at : 27 Mar 2016 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
गला दबा कर महिला की हत्या

महिला की हत्या से सकते में हैं गांव के लोग सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के सलडेगा में शुक्रवार की रात एक महिला पोलिना डुंगडुंग (37) की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. महिला का दूसरा पति याकूब सोरेंग फरार है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर […]

विज्ञापन
महिला की हत्या से सकते में हैं गांव के लोग
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के सलडेगा में शुक्रवार की रात एक महिला पोलिना डुंगडुंग (37) की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. महिला का दूसरा पति याकूब सोरेंग फरार है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
पुलिस का कहना है कि मृतका का पहला पति पुणे में काम करता है. याकूब सोरेंग एवं पोलिना डुंगडुंग पति-पत्नी के रूप में रहते थे. याकूब सोरेंग घटना के बाद से ही फरार है. पुलिस का कहना है कि याकूब सोरेंग की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित जगहों पर छापामारी की जा रही है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola