युवक को पटरी से बांधा ट्रेन से कट कर हुई मौत

Updated at : 26 Mar 2016 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
युवक को पटरी से बांधा ट्रेन से कट कर हुई मौत

बानो (सिमडेगा) : बानो थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से कट कर दो लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, हटिया-राउरकेला रेलखंड के महाबुआंग व कुरकुरा के बीच (पोल सं 502 /14-15) लोगों ने एक युवक को पटरी से बांध दिया था. रात में ट्रेन से कट जाने से उसकी माैत हो […]

विज्ञापन
बानो (सिमडेगा) : बानो थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से कट कर दो लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, हटिया-राउरकेला रेलखंड के महाबुआंग व कुरकुरा के बीच (पोल सं 502 /14-15) लोगों ने एक युवक को पटरी से बांध दिया था. रात में ट्रेन से कट जाने से उसकी माैत हो गयी.
घटना 22 मार्च रात की है. महाबुआंग थाना प्रभारी जयराम सरदार ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हुई है. उसके पेट पर ऑपरेशन का चिह्न है. युवक की हत्या कर उसे पटरी से बांधा गया था या जीवित ही, इसकी जांच चल रही है. दूसरी घटना में बानो व कनारोवा स्टेशन के बीच (पोल संख्या 522/ 13-14) ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बानो थाना प्रभारी सुबोध लकड़ा ने बताया कि घटना 23 मार्च की रात है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola