वनदुर्गा में बनेगा विवाह मंडप व पानी टंकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2016 12:53 AM
विज्ञापन
बोलबा(सिमडेगा) : उपायुक्त विजय कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ बोलबा प्रखंड के वन दुर्गा मंदिर पहुंचे. यहां पर उन्होंने पूजा -अर्चना की. इस दौरान लोगों की मांग पर वन दुर्गा परिसर में विवाह मंडप, पानी की टंकी एवं पाकशाला का निर्माण कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्य भी निरीक्षण किया. […]
विज्ञापन
बोलबा(सिमडेगा) : उपायुक्त विजय कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ बोलबा प्रखंड के वन दुर्गा मंदिर पहुंचे. यहां पर उन्होंने पूजा -अर्चना की. इस दौरान लोगों की मांग पर वन दुर्गा परिसर में विवाह मंडप, पानी की टंकी एवं पाकशाला का निर्माण कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्य भी निरीक्षण किया. मंदिर समिति के सदस्यों ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की. उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी बरदाश्त नहीं की जायेगी.
उपायुक्त ने दनगदी में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया. काम करा रहे इंजीनियर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. दनगदी में कैफेटेरिया, वाच टावर, यात्री शेड, चापानल, गार्डवाल बनाने का भी निर्देश दिया. इस मौके पर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, केसरी सिंह, कैलाश सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










