बांसजोड़ में उग्रवादियों का दुस्साहस
Updated at : 19 Mar 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

बांसजोर थाना क्षेत्र के बोंगेरा में पीएलएफआइ के उग्रवादियोंं ने राशन डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी़ वह ओड़िशा बाजार से अपने घर लौट रहे थे़ इसी क्रम में शाम करीब सात बजे उग्रवादियों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी़ पांच गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी़ […]
विज्ञापन
बांसजोर थाना क्षेत्र के बोंगेरा में पीएलएफआइ के उग्रवादियोंं ने राशन डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी़ वह ओड़िशा बाजार से अपने घर लौट रहे थे़ इसी क्रम में शाम करीब सात बजे उग्रवादियों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी़ पांच गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी़
सिमडेगा : पीएलएफआई ने राशन डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना बांसजोर थाना क्षेत्र के बोंगेरा में घटी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद शुक्रवार को पुलिस ने पीएलएफआई के छिपने के संभावित ठिकानों पर छापामारी की. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को बेंगेरा निवासी राशन डीलर 50 वर्षीय रामेश्वर सिंह ओड़िशा बाजार करने गये थे.
शाम सात बजे के करीब वे घर लौट रहे थे. इसी क्रम में बोंगेरा स्वास्थ्य केंद्र के पास छह-सात की संख्या में पीएलएफआई के हथियाबंद लोगों ने उन्हें घेर लिया. उग्रवादियों ने रामेश्वर सिंह को हथियार की नोंक पर स्वास्थ्य केंद्र से कुछ दूरी पर ले गये.
उग्रवादियों ने रामरेश्वर सिंह को पांच गोली मारी, िजससे उनकी मौत हो गयी़ शुक्रवार की सुबह में स्वास्थ्य केंद्र के पास रामरेश्वर सिंह के शव को ग्रामीणों ने देखा. मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजीव रंजन सिंह शस्त्र बलों के घटना स्थल पर पहुंचे. शव को कब्जा में लेने के बाद पीएलएफआई के संभावित ठिकानों पर छापामारी की गयी.
गोली का जवाब गोली से दिया जायेगा : एसपी
एसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि अब गोली का जवाब गोली से दिया जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि रामेश्वर सिंह अच्छे व्यक्ति थे. उनकी हत्या में पीएलएफआई के महेश सिंह दस्ता का हाथ है.
कुछ दिन पूर्व में भी महेश सिंह ने घर में घुस कर रामरेश्वर सिंह के साथ मारपीट की थी़ एसपी ने बताया कि पीएलएफआई अब कमजोर हो रहा है, इसलिए क्षेत्र में दहशत के लिए हत्या की घटना को अंजाम दे रहा है. एसपी ने बताया कि पुलिस का अगला टारगेट अब पीएलएफआई का महेश सिंह है. एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे लेवी का मामला हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




