समूह के अध्यक्ष पर लाभ नहीं देने का आरोप
Updated at : 19 Mar 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा़ : कोलेबिरा प्रखंड के शाहपुर की महिला मंडल की सदस्यों ने महिला मंडल के अध्यक्ष पर उनके द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली से प्राप्त लाभ नहीं देने का आरोप लगाया है. महिला मंडल की सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है. भाजपा नेता मनोज नागेसिया के नेतृत्व में महिलाओं […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : कोलेबिरा प्रखंड के शाहपुर की महिला मंडल की सदस्यों ने महिला मंडल के अध्यक्ष पर उनके द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली से प्राप्त लाभ नहीं देने का आरोप लगाया है. महिला मंडल की सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है.
भाजपा नेता मनोज नागेसिया के नेतृत्व में महिलाओं ने उपायुक्त को बताया कि अध्यक्ष द्वारा दुकान से प्राप्त सभी लाभ को खुद रख लिया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि अध्यक्ष द्वारा राशन वितरण में घोर अनियमितता बरती जाती है. कार्डधारियों को चार से पांच किलो तक कम अनाज दिया जाता है. केरोसिन भी कम दिया जाता है़ ज्ञापन सौंपने वालों में सचिव कलावती देवी, कोषाध्यक्ष सुलेखा देवी,तारावती देवी, रतनी देवी, चांदमुनी देवी, केशोवती देवी, सुमित्रा देवी, रोमनी देवी, फूलवती देवी आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




