छात्रा की मौत, रोड जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2016 7:42 AM

विज्ञापन

दुर्घटना. ट्रक की चपेट में आयी साइकिल सवार सिमडेगा में केसरी उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय की एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गयी़ वह सुबह स्कूल गयी थी़ छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी़ इसी दौरान एक ट्रक ने उसे चपेट ले ले लिया़ गंभीर रूप से घायल […]

विज्ञापन
दुर्घटना. ट्रक की चपेट में आयी साइकिल सवार
सिमडेगा में केसरी उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय की एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गयी़ वह सुबह स्कूल गयी थी़ छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी़ इसी दौरान एक ट्रक ने उसे चपेट ले ले लिया़ गंभीर रूप से घायल छात्रा को लोग अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के समीप ट्रक की चपेट में आने से गुरुवार को एक छात्रा की मौत हो गयी. दुर्घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी़ पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया़ जाम करीब आधा घंटा तक रहा़
क्या है घटना
शहरी क्षेत्र के श्याम पथ गली निवासी संजय केसरी की 14 वर्षीया पुत्री काजल केसरी उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय गयी थी़ छुट्टी होने के बाद साइकिल से लौट रही थी. इस क्रम में दिन के करीब 12:50 बजे प्रखंड कार्यालय के समीप एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया. गंभीर रूप से घायल काजल को लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला़
सड़क जाम
दुर्घटना में छात्रा की मौत होने की सूचना मिलते ही लोग एकजुट हुए़ झूलन सिंह चौक के समीप सड़क जाम कर ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी़ वे प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे़ साथ ही क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने की भी मांग कर रहे थे़
सूचना मिलने पर एसपी राजीव रंजन सिंह जाम स्थल पर पहुंचे़ उन्होंने फोन पर पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी़ सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रणविजय शर्मा पुलिस बल के साथ जाम स्थल पहुंचे. मौके पर अंचल कर्मी द्वारा पांच हजार रुपये की मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध करायी गयी़ पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया़
बच्ची की मौत से लोग मर्माहत
छात्रा काजल केसरी की मौत से लोग मर्माहत हैं. क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि बच्ची प्रतिभावान थी. विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थी. बेहतर प्रदर्शन करने के कारण कई बार उसे सम्मानित भी किया गया था़
बड़े वाहन पर रोक लगाने की मांग
सामटोली रोड में कई स्कूल हैं. उक्त सभी स्कूलों के करीब 10 हजार बच्चे प्रतिदिन आना-जाना करते हैं. बच्चों के स्कूल जाने एवं छुट्टी के समय अत्यधिक भीड़ होती है. बच्चे साइकिल एवं पैदल स्कूल आना-जाना करते हैं.
उक्त पथ पर कई बार वाहन की चपेट में आकर कई बच्चों की मौत हो चुकी है, किंतु दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. अभिभावकों द्वारा कई बार उक्त पथ पर स्कूल के समय में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गयी है, लेेकिन स्थित ज्यों की त्यों है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola