बैंक के कैशियर से मारपीट, प्राथमिकी
Updated at : 18 Mar 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

बोलबा़ : प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी़ इस संबंध में कैशियर ने मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी में शैलेंद्र कुमार ने कहा है कि वह 16 मार्च को बैंक में थे. इसी क्रम में राहुल जायसवाल, रोहण जायसवाल, विवेक कुमार व अन्य युवक बैंक परिसर […]
विज्ञापन
बोलबा़ : प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी़ इस संबंध में कैशियर ने मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी में शैलेंद्र कुमार ने कहा है कि वह 16 मार्च को बैंक में थे. इसी क्रम में राहुल जायसवाल, रोहण जायसवाल, विवेक कुमार व अन्य युवक बैंक परिसर पहुंचे. उन्होंने गालीगलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी़
उन्होेंने जान से मारने की धमकी भी दी. इधर, थाना में दूसरी प्राथमिकी मीरा देवी ने शैलेंद्र कुमार के खिलाफ दर्ज करायी है. इसमें शैलेंद्र कुमार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है.
बीएलओ को िमला प्रशिक्षण: केरसई़ प्रखंड सभागार भवन में सभी बीएलओ की बैठक बीडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में मतदाता सूची में सुधार के लिए बीएलओं को प्रशिक्षण दिया गया.
दूसरी जगह चले गये लोग या मृत लोगों के नाम को मतदाता सूची से हटाने का आदेश दिया गया. मौके पर जगतपाल महतो, सीमा बाला देवी, मरियम लकड़ा, रेजिना किंडो व खुशबू देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




