पैसे का सही उपयोग करे समूह

Updated at : 17 Mar 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
पैसे का सही उपयोग करे समूह

शिविर. महिला समूहों को 10-10 हजार रुपये का चेक दिये गये, अध्यक्ष ने कहा महिला समूहों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर भवन में शिविर लगाया गया. यहां 10 महिला स्वयंसहायता समूहों को 10-10 हजार रुपये के चेक दिये गये. महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया. उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी […]

विज्ञापन
शिविर. महिला समूहों को 10-10 हजार रुपये का चेक दिये गये, अध्यक्ष ने कहा
महिला समूहों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर भवन में शिविर लगाया गया. यहां 10 महिला स्वयंसहायता समूहों को 10-10 हजार रुपये के चेक दिये गये. महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया. उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी.
सिमडेगा : नगर भवन में नगर परिषद के तत्वावधान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत चेक वितरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी व विशिष्ट अतिथि के रूप में नप उपाध्यक्ष संतोष देवी उपस्थित थीं.
कार्यक्रम में 10 महिला स्वयं सहायता समूहों को 10-10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. महिलाओं को संबोधित करते हुए फूलसुंदरी देवी ने कहा कि पैसे का सही उपयोग करें. समूह में शामिल महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने का प्रयास करें. कहा : उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले समूहों को और भी राशि दी जायेगी. उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है.
जागरूकता की कमी के कारण कई महिलाएं घर की चहारदीवारी में ही फंसी रह जाती हैं. उपाध्यक्ष संतोष देवी ने कहा कि महिला अपने आप को किसी से कम नहीं आंके. व्यवसाय के क्षेत्र में भी महिलाएं आगे आकर अपना भविष्य बना सकती हैं.
नगर विकास विभाग द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है, जिसका लाभ महिलाओं को उठाना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन सिटी मिशन मैनेजर मनी मुकुट ने किया. कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी गनौरी मोची, सिटी मिशन मैनेजर राहिल डुंगडुंग, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, सिलबिना लकड़ा, पुष्पा बड़ाइक व गोरेती सोरेंग के अलावा काफी संख्या में महिला समूह के सदस्य उपस्थित थीं.
इन समूहों को मिला चेक
10 महिला स्वयंसहायता समूूहों को 10-10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. जिन समूहों को चेक दिया गया, उनमें दुर्गा महिला मंडल खिजरी, गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह सलडेगा, मां सरस्वती महिला मंडल सलडेगा, देवी महिला मंडल पाहनटोली, गुलाब स्वयं सहायता समूह ढावठाटोली, स्नेहा महिला स्वयं सहायता समूह खिजरी, बेली महिला मंडल घोचोटोली, बेथेल महिला हर्ष समूह घोचोटोली, प्रज्ञा महिला मंडल रानेटोली व महाविभा स्वयं सहायता समूह नैगमटोली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola