सिमडेगा में खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू

Updated at : 15 Mar 2016 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा में खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू

सिमडेगा : स्थानीय अलबर्ट एक्का स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरसा मांझी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य शीला देवी उपस्थित थे. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स , […]

विज्ञापन

सिमडेगा : स्थानीय अलबर्ट एक्का स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरसा मांझी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य शीला देवी उपस्थित थे. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स , वॉलीबॉल आदि खेल होंगे.

प्रथम दिन बालिका वर्ग का फुटबॉल मैच हुआ. इसमें सिमडेगा की टीम ने कोलेबिरा की टीम को टाइब्रेकर में 4-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं बालक वर्ग में सिमडेगा ने ठेठइटांगर को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.मौके पर श्रवण कुमार बड़ाइक, बसंत सोरेंग, नरेश कुमार बेसरा, शबनम खातून, स्कोलस्टिका कंडूलना, हीना कुमारी, आशा तिर्की, विनीता लकड़ा, सोनु ग्वाला, रोशन डुंगडुंग, वासुदेव दीपक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola